{"_id":"670fa294fe5f5faba1096b38","slug":"uksssc-havaldar-pmt-pet-admit-card-out-at-sssc-uk-gov-in-here-s-direct-link-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Havaldar PMT\/PET Exam: यूकेएसएसएससी पीएमटी-पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKSSSC Havaldar PMT/PET Exam: यूकेएसएसएससी पीएमटी-पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
Wed, 16 Oct 2024 04:59 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:59 PM IST
सार
UKSSSC Havaldar PMT/PET 2024 Exam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस उत्तराखंड के तहत ग्रुप सी में हवलदार प्रशिक्षक के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवार इसके लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
UKSSSC Havaldar PMT/PET 2024 Exam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) ने हवलदार (होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस उत्तराखंड) पीईटीऔर पीएसटी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामि होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, कि "सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वैबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके प्रवेश पत्र पर बार कोड भी अंकित हो। अभ्यर्थियों को शारीरिक माप-जोख में छूट प्राप्त करने हेतु आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना होगा।"
विज्ञापन
शारीरिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र में अंकित तिथि को समयांर्तगत परीक्षण केन्द्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन दिनांक 21 अक्तूबर, 2024 से किया जा रहा है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षक के कुल 24 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
हवलदार पीएमटी/पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
हवलदार पीएमटी/पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर, हवलदार पीएमटी/पीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे का आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।