फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC PCS Prelims Result 2025 out at psc.uk.gov.in; Direct link here to check cutoff, answer key and marks

UKPSC PCS Prelims Result 2025: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, कटऑफ और उत्तर कुंजी भी प्रकाशित

Thu, 09 Oct 2025 10:34 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:34 AM IST
सार

UKPSC PCS Prelims Result 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कटऑफ, उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों के अंक भी प्रकाशित कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
UKPSC PCS Prelims Result 2025 out at psc.uk.gov.in; Direct link here to check cutoff, answer key and marks
UKPSC PCS Prelims Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC PCS Prelims Result 2025, Cut Off: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने साथ ही कटऑफ मार्क्स, अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

UKPSC PCS Mains: मुख्य परीक्षा दिसंबर में होगी

  • यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं 15 अभ्यर्थियों के लिए सामान्य बुद्धिमत्ता विषय की पुनर्परीक्षा 10 सितंबर 2025 को कराई गई।
  • मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 6 से 9 दिसंबर 2025 के बीच किया जाना प्रस्तावित है।

UKPSC PCS Prelims 2025 Cut Off: पदवार कटऑफ मार्क्स

  • जिला परिवीक्षा अधिकारी (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग) पद के लिए UR कैटेगरी की कटऑफ 95.6923 अंक रही।
  • सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग) पद में EWS के लिए 94.9159, OBC के लिए 51.2089 और SC के लिए 37.5024 अंक निर्धारित किए गए।
  • सम्पादक (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग) पद हेतु UR वर्ग की कटऑफ 59.7439 अंक, जबकि फीचर लेखक (इसी विभाग) पद के लिए UR कैटेगरी में 61.5542 अंक रहे।
  • प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ/कीट विज्ञानी (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) पद पर UR श्रेणी की कटऑफ 88.1916 अंक, सांख्यिकी अधिकारी श्रेणी-II (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) पद पर UR के लिए 96.9854 अंक और जिला पर्यटन विकास अधिकारी (पर्यटन विभाग) पद के लिए OBC वर्ग की कटऑफ 57.6749 अंक रही।


नीचे दी गई तालिकाओं में शेष पदों के लिए श्रेणीवार (कैटेगरी वाइज) कटऑफ अंक दिए गए हैं।

सम्मिलित पद (डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त अधिकारी आदि)

क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 92.8468
2 UR/UF 88.7087
3 UR/UKRA 74.2265
4 EWS 92.0712
5 OBC 92.8470
6 SC 87.9330
7 SC/UF 83.7955
8 ST 90.2610

सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त विभाग)
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 94.3992
2 UR/UF 83.7954
3 EWS 82.5026
4 OBC 76.0370
5 SC 78.8814

उपनिबंधक श्रेणी-II (वित्त विभाग)
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 76.2951
2 UR/UF 53.5368
3 UR/UKRA 79.3987
4 EWS 66.2092
5 OBC 73.4509
6 ST 39.8292

उप शिक्षा अधिकारी/कर्मचारी अधिकारी/विधि अधिकारी (विद्यालयी शिक्षा विभाग)
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 101.3816
2 UR/UF 95.1747
3 UR/UKRA 76.2950
4 EWS 98.2785
5 OBC 98.2781
6 OBC/UF 94.3989
7 SC 86.8985
8 SC/UF 79.1398
9 ST 88.4509

अधीक्षक, राजकीय भिक्षुक गृह (समाज कल्याण विभाग)
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 90.7785
2 SC 78.8819

सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा विभाग)
 
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 55.6059
2 SC 41.3821

सहायक गन्ना आयुक्त (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग)
क्रम कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
1 UR 90.7780






 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed