TRB Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती बोर्ड ने निकालीं 2200 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां, ये है आवेदन प्रक्रिया
TN TRB Recruitment 2021 Vacancy Details: शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री / बी.एड / बी.ए. एड/ बी.एससी., बी.एड. भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| Job Title | TRB Recruitment 2021 |
| Basic Salary | Rs. 36,900 – 1,16,600/- INR PER MONTH |
| Date Posted | 2021-09-09 |
| Valid Through | 2021-10-17 |
| Job Benefits | Post Graduate Assistants / Physical Education Directors Grade – I and Computer Instructor Grade I |
| Employment Type | FULL TIME |
| Incentive Compensation | Level – 18 |
| Industry | Education |
| Occupational Category | Tamil Nadu Higher Secondary Educational Service |
| Qualifications | PG Degree/ B.Ed |
| Education Requirements | PG Degree/ B.Ed/ B.A. Ed / B.Sc., B.Ed. |
| Responsibilities | Post Graduate Assistants / Physical Education Directors Grade – I and Computer Instructor Grade I |
| Location | India |
| Organization Name | Teachers Recruitment Board(TRB),Tamil Nadu |
| Job Location | 3rd Floor, Puratchi Thalaivar Dr. MGR Centenary Building,, DPI Campus, College Road, Chennai, Tamil Nadu - 600006, India |
| Complete details | Click here |
विस्तार
शिक्षक बनने के लिए भर्तियों का इंतजार कर रहे डिग्री धारी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 01/2021 दिनांक 09.09.2021 के अनुसार, इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कुल 2207 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु टीआरबी (TRB) पीजी सहायक भर्ती 2021 के लिए 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री/ बी.एड / बी.ए. एड/ बी.एससी., बी.एड. भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले विस्तृत अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों को पढ़ना चाहिए।
TN TRB PG Assistants Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना की तिथि: 09 सितंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 16 सितंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अक्तूबर, 2021
- ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि: 13 नवंबर, 14 और 15 नवंबर, 2021
TN TRB Recruitment 2021 रिक्तियों का विवरण
पद का नाम - स्नातकोत्तर सहायक / शारीरिक शिक्षा निदेशक ग्रेड - I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड- I
रिक्तियों की संख्या - 2207 (1960 वर्तमान रिक्ति + 247 बैकलॉग रिक्ति)
पोस्ट कोड - 21PG
वेतनमान - लेवल - 18 के तहत 36,900 रुपये - 1,16,600 रुपये तक
विभाग - तमिलनाडु हायर सेकेंडरी एजुकेशनल सर्विस
TN TRB Recruitment 2021 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री / बी.एड / बी.ए. एड/बी.एससी., बी.एड. होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आयु सीमा - संबंधित पदानुसार उम्र सीमा अलग-अलग है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
TN TRB Recruitment 2021 आवेदन शुल्क
- अनारक्षित श्रेणी के लिए: 500/-
- एससी/ एसटी/ पीएच श्रेणी के लिए: 250/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
TN TRB Recruitment 2021 आवेदन और चयन प्रक्रिया
सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करें। आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और प्रमाण-पत्र सत्यापन पर आधारित होगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।