फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   teachers got 5 year extra for pcs exam

खुशखबरी! अब 45-50 साल की उम्र तक दे सकते हैं नौकरी की परीक्षा

Thu, 25 Jun 2015 03:38 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
teachers got 5 year extra for pcs exam

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के शिक्षक अब 40 वर्ष की बजाय 45 वर्ष तक और ओबीसी, एससी-एसटी एवं अन्य आरक्षित श्रेणी के शिक्षक 45 वर्ष की जगह 50 वर्ष तक आयोग की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लंबे समय से चल रही मांग पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने राज्य कर्मचारियों की तरह आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुआ शासनादेश

teachers got 5 year extra for pcs exam

प्रदेश के कार्मिक विभाग की ओर से मंजूरी के बाद आखिरकार प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने 19 जून को आयु सीमा में छूट का शासनादेश जारी कर दिया है। सचिव ने बताया कि शासन ने इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तरह आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने के आयु सीमा में छूट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed