फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO 2026 Vacancy Increased to 7565, Check Revised Category-Wise Vacancy Details

खुशखबरी: आईबीपीएस पीओ 2026 भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब भरी जाएंगी 7565 रिक्तियां, जानें कितने पदों का हुआ इजाफा

Thu, 27 Aug 2026 04:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 04:37 PM IST
सार

आईबीपीएस पीओ 2026 भर्ती में 200 पद बढ़ा दिए गए हैं। पहले 7,365 पदों पर भर्ती होनी थी, अब कुल 7,565 पद भरे जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव यूको बैंक की वैकेंसी में हुआ है। श्रेणीवार भी पदों की संख्या बढ़ी है। संशोधित रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
 

विज्ञापन
IBPS PO 2026 Vacancy Increased to 7565, Check Revised Category-Wise Vacancy Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026-27 के लिए रिक्तियों में इजाफा किया है। पहले इस भर्ती के तहत 7,365 पद भरे जाने थे। अब रिक्तियों की संशोधित संख्या बढ़कर 7,565 हो गई है। यानी आईबीपीएस पीओ भर्ती में कुल 200 पदों की बढ़ोतरी हुई है। संशोधित रिक्तियों का विवरण 27 अगस्त 2026 तक का है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि पहले यूको बैंक के लिए रिक्तियां उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। अब यूको बैंक में 200 पद जोड़े गए हैं। इसी वजह से कुल रिक्तियों में 200 पद का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

किस बैंक में कितनी वैकेंसी है?

संशोधित आंकड़ों के अनुसार, आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती के तहत 11 सहभागी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,565 पद हैं।

 
सहभागी बैंक कुल पद
बैंक ऑफ बड़ौदा 1,900
बैंक ऑफ इंडिया 500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1,100
केनरा बैंक 1,500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 500
इंडियन बैंक 650
इंडियन ओवरसीज बैंक 550
पंजाब नेशनल बैंक 504
पंजाब एंड सिंध बैंक 161
यूको बैंक 200
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उपलब्ध नहीं
कुल 7,565


यानी सबसे ज्यादा 1,900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इसके बाद केनरा बैंक में 1,500 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1,100 पद हैं।

श्रेणीवार कितनी बढ़ी वैकेंसी?

आईबीपीएस की ओर से जारी पुराने और संशोधित आंकड़ों की तुलना करने पर सभी प्रमुख श्रेणियों में पद बढ़े हैं।

  • सबसे अधिक 81 पद अनारक्षित श्रेणी में बढ़े
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों में 54
  • अनुसूचित जाति में 30
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 20
  • अनुसूचित जनजाति में 15 पद बढ़ाए गए

श्रेणी पहले पद संशोधित पद बढ़ोतरी
अनुसूचित जाति 1,131 1,161 30
अनुसूचित जनजाति 562 577 15
अन्य पिछड़ा वर्ग 2,015 2,069 54
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 721 741 20
अनारक्षित 2,936 3,017 81
कुल 7,365 7,565 200

विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कितने पद हैं?

संशोधित आंकड़ों में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कुल 334 पद निर्धारित हैं। इनमें श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस तरह है:

  • एचआई: 86 पद
  • ओसी: 80 पद
  • वीआई: 77 पद
  • आईडी: 91 पद


पहले इन चार श्रेणियों के लिए क्रमश: 84, 78, 75 और 89 पद थे। यानी प्रत्येक श्रेणी में 2-2 पदों की बढ़ोतरी हुई है।

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा कब हुई?

  • आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई।
  • प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सितंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है।
  • इसके बाद सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

आईबीपीएस पीओ भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में होगा। चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • व्यक्तित्व परीक्षण
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण


प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई है। मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2026 में होने की संभावना है और इसका परिणाम नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा।

इसके बाद नवंबर 2026 में व्यक्तित्व परीक्षण और नवंबर-दिसंबर 2026 में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम आवंटन यानी अस्थायी आवंटन जनवरी 2027 में किया जाएगा।
 

पीओ/एमटी को कितना वेतन मिलेगा?

प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक है। वेतनमान का क्रम इस प्रकार है: 48,480-2,000/7-62,480-2,340/2-67,160-2,680/7-85,920 रुपये


चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के अलावा संबंधित सहभागी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed