फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Vacancy 2026: Recruitment for Gramin Dak Sevak Posts, Check Eligibility and Application Dates

इंडिया पोस्ट: जीडीएस के 25000+ पदों निकली बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त से करें आवेदन; क्या है योग्यता? जानें सबकुछ

Thu, 27 Aug 2026 10:53 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 27 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
India Post GDS Vacancy 2026: Recruitment for Gramin Dak Sevak Posts, Check Eligibility and Application Dates
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

India Post GDS Recruitment 2026: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने  ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत देशभर के अलग-अलग डाकघरों में शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन एकमुश्त पंजीकरण 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है योग्यता?

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की होनी चाहिए।
  • अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा को लेकर विशेष नियम लागू हैं।
  • इन राज्यों में अंग्रेजी/हिंदी के अलावा संबंधित स्थानीय जनजातीय भाषा या बोली का ज्ञान भी जरूरी हो सकता है।
  • जहां स्थानीय भाषा 10वीं तक नहीं पढ़ाई जाती है, वहां निर्धारित अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र के जरिए भाषा के ज्ञान का सत्यापन किया जाएगा।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

बीपीएम पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये तक टीआरसीए मिलेगा। वहीं, एबीपीएम और डाक सेवकों को 10,000 से 24,470 रुपये तक मिलेंगे। इन पदों पर रोजाना कम से कम चार घंटे और अधिकतम पांच घंटे काम करना होगा।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD), यदि लागू हो
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • सरकारी अस्पताल या औषधालय से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • स्थानीय या जनजातीय भाषा के ज्ञान का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।

क्या है चयन के बाद की प्रक्रिया?

चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद उन्हें चयन होने के 15 दिनों के भीतर दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। सत्यापन सही पाए जाने पर सिस्टम के जरिए अनंतिम अनुबंध का प्रस्ताव जारी किया जाएगा।

प्रस्ताव मिलने के 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले की सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसमें 3 दिन का बेसिक प्रशिक्षण और रहने की व्यवस्था आदि शामिल हैं। दस्तावेजों और पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से एक बार का पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अपना व्यक्तिगत विवरण और 10वीं कक्षा से जुड़ी जानकारी भरें।
  • पसंदीदा विभाग और पद का चयन करें।
  • तय साइज के अनुसार फोटो (JPG/JPEG, 30–100 KB) और हस्ताक्षर (JPG/JPEG, 20–100 KB) अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से देखें और जरूरत होने पर सुधार करें।
  • अगर शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed