{"_id":"6a8ff7ac673cc32a640eb657","slug":"nfc-iti-apprentice-recruitment-2026-431-posts-check-eligibility-and-application-dates-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएफसी अप्रेंटिस भर्ती: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में निकली 431 वैकेंसी, कौन कर सकता है आवेदन? जानें नियम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एनएफसी अप्रेंटिस भर्ती: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में निकली 431 वैकेंसी, कौन कर सकता है आवेदन? जानें नियम
Thu, 27 Aug 2026 02:11 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स ने आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 431 पदों को भरा जाएगा। 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
NFC Recruitment 2026
- फोटो : https://www.nfc.gov.in/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NFC Apprentice Recruitment 2026: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (NFC) ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 431 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 16 सितंबर 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएफसी की आधिकारिक वेबसाइट nfc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के जरूरी नियम
- उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है।
- स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप की है या अभी कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
- आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का एनएपीएस पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकरण होना जरूरी है।
- उम्मीदवार केवल एनएपीएस पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
कितना होनी चाहिए आयु?
एनएफसी आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 25 साल, ओबीसी के लिए 28 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 साल है।
ऐसे हेगा चयन
- उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- एनएपीएस पोर्टल से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद रिक्त पदों के अनुसार उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी।
- एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।
- आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण के समय अपनी श्रेणी बतानी होगी।
- ज्वाइनिंग के समय उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
- गलत जानकारी देने या तथ्य छिपाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में ट्रेड टेस्ट देना होगा।
- ट्रेड टेस्ट पास करने पर डीजीटी की ओर से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले एनएपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- संबंधित ट्रेड और अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी सुरक्षित रख लें।