फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Group 3 Recruitment 2026: 1,700 Posts, Apply Online from August 29

एमपीईएसबी: ग्रुप-3 सब इंजीनियर की निकलीं ढेरों नौकरियां, कल से करें आवेदन, कौन भर सकता है फॉर्म? जानें डिटेल्स

Fri, 28 Aug 2026 02:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-3 के तहत 1,700 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सब इंजीनियर समेत कई तकनीकी पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी और 12 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
MPESB Group 3 Recruitment 2026: 1,700 Posts, Apply Online from August 29
MPESB Group-3 Sub Engineer Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

MPESB Group-3 Sub Engineer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे संस्करण के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,700 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • सब इंजीनियर: सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
  • ड्राफ्ट्समैन: सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ ऑटोकैड और ड्राफ्टिंग की जानकारी जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रयोगशाला तकनीशियन: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
  • अन्य पद: संबंधित पद के लिए विभाग की ओर से तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग/श्रेणी आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) 500 प्रति प्रश्न पत्र
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (मध्य प्रदेश निवासी) 250 प्रति प्रश्न पत्र
सीधी भर्ती – लंबित मामले कोई शुल्क नहीं
MP Online कियोस्क से आवेदन 60 पोर्टल शुल्क
पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता 20 पोर्टल शुल्क

परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पद और वेतन स्तर के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

पद वेतनमान वेतन स्तर
उप अभियंता 32,800 - 1,03,600 लेवल-8
प्रयोगशाला तकनीशियन 25,300 - 80,500 लेवल-6
नक्शानवीस 25,300 - 80,500 लेवल-6
सर्वेक्षक 22,100 - 70,000 लेवल-5

कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Group-3 भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed