फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer 2022: How long can the exam be, how much will be the salary after selection-safalta

SSC Stenographer Recruitment 2022: कब तक हो सकती है परीक्षा, चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन

Fri, 02 Sep 2022 05:52 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 05:52 PM IST
सार

स्टेनोग्राफर (ग्रेड C एंड D) भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी पांच सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी तक नहीं जारी की गई है।

विज्ञापन
SSC Stenographer 2022: How long can the exam be, how much will be the salary after selection-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास इनदिनों सबसे  सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- सी व डी  पदों की भर्ती  के  लिए  नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना 20 अगस्त को ही जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत  की जा चुकी है। इसलिए अगर आप स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो अभ्यर्थी  पाँच सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है  कि यदि  फार्म  भरते  समय  किसी  उम्मीदवार  के  आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो कैंडिडेट्स को सात सितंबर 2022 तक त्रुटिसुधार का मौका भी दिया जाएगा। स्टेनोग्राफर की इस भर्ती के लिए आयोग ने रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना  चाहिए। वहीं अगर आप भी SSC की किसी अन्य भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं  तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता की SSC E-Book Course 2022 - Downlode की  सहायता  ले  सकते  हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

SSC द्वारा निकाली गई स्टेनोग्राफर (ग्रेड C एंड D) की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट के बाद किया जाना है। दरअसल इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) और फिर स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक CBT का आयोजन नवंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।

विज्ञापन

मिलेगी कितनी सैलरी :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो तरह के पदों के लिए किया जाता है। इसके जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 4200 के अंतर्गत 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक की सैलरी मिलती है। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2400 के अंतर्गत 5200 रुपये से 20200 रुपये तक की सैलरी मिलती है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन :

मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की उम्र 01 जनवरी 2022 को ग्रेड सी के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed