SSC GD Exam 2022 : परीक्षा में नहीं है ज्यादा समय, जानें कब मिलेंगे एडमिट कार्ड और CBT में कितने होंगे पास
कर्मचारी चयन आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 30 नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए अब कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती बेहद ही लोकप्रिय है। SSC ने 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 के बीच अभ्यर्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे थे और अब इसके लिए जल्द ही कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) टियर-1 का आयोजन किया जाएगा। दरअसल आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जानी है। गौरतलब है कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है और इसके जरिये अब GD कॉन्स्टेबल के 45,109 तथा NCB में सिपाही के 175 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन में ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है, इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Constable Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी ईबुक
कब तक मिलेंगे एडमिट कार्ड :
GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक किया जाना है। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से तकरीबन दो सप्ताह पहले दी जानी है। इस हिसाब से यह उम्मीद जताई जा रही है कि GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी दिसंबर 2022 के आखिर में या जनवरी 2023 की शुरुआत में दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से सात दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।
रिक्तियों की संख्या बढ़ने के बाद CBT में कितने होंगे पास :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा 24,205 पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती की CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 8 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना था। वहीं अब रिक्तियों की संख्या बढ़कर 45,109 हो गई है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसकी CBT में तकरीबन 3.50 लाख से 3.60 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ SSC GD, SSC CGL और CTET की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता एप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।