SSC Exams 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की तारीखें घोषित, देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने आगामी परीक्षा कार्यक्रम को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 12 अगस्त को
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को किया जाएगा। वहीं, कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) की परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 | 6, 7 और 8 अगस्त 2025 |
| कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) | 12 अगस्त 2025 |
यहां देखें आधिकारिक नोटिस
कितने पदों पर हो रही है नियुक्ति?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के तहत कुल 261 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रांसक्रिप्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रुप D के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा, जबकि ग्रुप C के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का समय रखा गया है।वहीं, कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के तहत कुल 437 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर ट्रांसलेटर, और केंद्रीय बलों में हिंदी ट्रांसलेटर के रूप में सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।
SSC Stenographer 2025 Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
SSC JHT 2025 Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
एसएससी जेएचटी पेपर 1 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को फिर पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक प्रकार का होगा और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उम्मीदवार के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आकलन करेगा।