{"_id":"6aedc18a85203b8afb0d4e06","slug":"ultrasound-facility-launched-at-chc-bahadarabad-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156382-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू
विज्ञापन
फोटो
- सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को होगी अल्ट्रासाउंड जांच
- सी-सेक्शन प्रसव की सुविधा जल्द शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन दो गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. यशपाल तोमर ने सुविधा का शुभारंभ कराया। अब केंद्र पर सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने के लिए डॉ. राकेश को सप्ताह में दो दिन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें जांच के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सीएचसी प्रभारी डॉ. यशपाल तोमर ने बताया कि केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। जल्द ही यहां सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में सीएचसी में कुल 5151 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। इनमें 3315 नए और 1836 पुराने मरीज शामिल हैं। वहीं अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक कुल 38,263 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवधि में 610 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। अक्तूबर में केंद्र पर 52 प्रसव कराए गए, जबकि अप्रैल से अक्तूबर तक कुल 358 प्रसव हुए। वर्तमान में केंद्र पर आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के साथ संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर डॉ. अशोक तोमर, डॉ. आरती बहल और अखिलेश जोशी आदि मौजूद रहे।