SSC CHSL Tier 2 Admit Card: एसएससी सीएचएसएल भर्ती, 2021 टीयर 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें
SSC CHSL Tier 2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CHSL भर्ती Tier-2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा डिस्क्रिप्टिव मोड में होगी।
विस्तार
SSC CHSL Tier 2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल भर्ती, 2021 के टियर-2/ CHSL Tier-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज बुधवार 07 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। यह अब एसएससी के क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार SSC CHSL Tier-1 परीक्षा में सफल हुए थे और टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाल हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CHSL भर्ती Tier-2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा डिस्क्रिप्टिव मोड में होगी। टियर-1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। टियर-1 परीक्षा का परिणाम एसएससी की ओर से 04 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था।
इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों के लिए लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक/सॉर्टिंग सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। टियर -2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को टीयर-3 परीक्षा जिसमें स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे, के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन बातों का रखें ख्याल
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।