फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Prelims Exam Date 2026 Announced: Check Schedule, Pattern and Admit Card Details

एग्जाम: इसी महीने होगी एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा, बैंक ने बता दी संभावित तारीख, जानें समय और पैटर्न

Thu, 17 Sep 2026 05:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: एसबीआई क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जूनियर एसोसिएट पदों के लिए परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को होगी। प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां पूरा कार्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
SBI Clerk Prelims Exam Date 2026 Announced: Check Schedule, Pattern and Admit Card Details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती के जरिए देशभर में भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में जूनियर एसोसिएट के पद भरे जाएंगे। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवार अपनी तैयारी को उसी के अनुसार अंतिम रूप दे सकते हैं। अब उन्हें दोहराई, अभ्यास परीक्षा और समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क भर्ती की अहम तारीखें

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 11 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तारीख: 31 अगस्त 2026
  • पीईटी प्रवेश पत्र: 15 सितंबर 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 26 और 27 सितंबर 2026 (संभावित)
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?

एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। यह गति आधारित परीक्षा होगी और एक दिन में कई पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा पाली, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र में मिलेगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
  • इन प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
  • पूरी परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • परीक्षा में प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा में कितने प्रश्न होंगे?

अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 30 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को इस खंड के लिए 20 मिनट मिलेंगे।

संख्यात्मक योग्यता में कितने प्रश्न होंगे?

संख्यात्मक योग्यता से 35 प्रश्न होंगे। यह खंड 35 अंकों का होगा। इसके लिए भी 20 मिनट का समय निर्धारित है।

तर्कशक्ति क्षमता में कितने प्रश्न होंगे?

तर्कशक्ति क्षमता से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस खंड के लिए 35 अंक निर्धारित हैं और इसे हल करने के लिए 20 मिनट मिलेंगे।

गलत जवाब पर कितने अंक कटेंगे?

एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक यानी एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों के लिए केवल ज्यादा प्रश्न हल करना ही जरूरी नहीं है। प्रश्न हल करते समय सटीकता पर भी ध्यान देना होगा।

एसबीआई क्लर्क का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा।

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • करियर पेज पर जाएं।
  • जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी में पंजीकरण संख्या और अनुक्रमांक के साथ पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • प्रवेश पत्र की स्पष्ट प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed