आईआरसीटीसी भर्ती: रेलवे में हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म मॉनीटर की वैकेंसी, साक्षात्कार से होगा चयन; कितना मिलेगा वेतन
आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म मॉनीटर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विस्तार
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने आतिथ्य पर्यवेक्षक (Hospitality Monitor) और पर्यटन पर्यवेक्षक (Tourism Monitor) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएंगी। योग्य उम्मीदवारों को चयन के लिए सीधे साक्षात्कार में शामिल होना होगा। यह भर्ती IRCTC के दक्षिण मध्य जोन (SCZ) के लिए निकाली गई है।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
- हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के लिए होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी या संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है।
- टूरिज्म मॉनीटर के लिए पर्यटन में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- इसके अलावा, ट्रैवल एंड टूरिज्म में 2 वर्षीय पीजी डिग्री/डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पद के लिए टूर ऑपरेशन या ट्रैवल एजेंसी में जरूरी अनुभव होना चाहिए।
हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के लिए 30,000 प्रति माह और टूरिज्म मॉनीटर के लिए योग्यता के अनुसार 30,000 या 35,000 प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा। इसके अलावा लागू भत्ते भी दिए जाएंगे। हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर को ट्रेन में ड्यूटी के दौरान दैनिक भत्ता, बाहर रात्रि प्रवास पर आवास शुल्क और राष्ट्रीय अवकाश पर काम करने के लिए भत्ता मिलेगा।
कब होगा इंटरव्यू?
हॉस्पिटेलिटी मॉनीटर पद के लिए इंटरव्यू 5 अक्तूबर 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), वीएसएस नगर, भुवनेश्वर में आयोजित होगा। इसके बाद 8 अक्तूबर 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), विद्या नगर, हैदराबाद में भी इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों स्थानों पर इंटरव्यू का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
टूरिज्म मॉनीटर पद के लिए इंटरव्यू 6 अक्तूबर 2026 को IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रेस स्क्वायर, भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। वहीं 9 अक्तूबर 2026 को IRCTC कार्यालय, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद में इंटरव्यू होगा। दोनों दिन इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।