फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI SCO Recruitment 2026: Applications Open for Specialist Cadre Officer Posts, Apply by October 6

बैंक जॉब 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की भर्ती, एमबीए और बीटेक वालों को मौका; सीटीसी 98 लाख तक

Thu, 17 Sep 2026 11:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, फैकल्टी, डीन और आईटी रिस्क से जुड़े पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2026: Applications Open for Specialist Cadre Officer Posts, Apply by October 6
SBI - फोटो : ANI

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने संविदा आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इन भर्तियों के तहत स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता और आईटी रिस्क से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत SBIL, कोलकाता में डीन, फैकल्टी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

क्या है शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें

विज्ञापन
विज्ञापन
पद शैक्षणिक योग्यता अनुभव
डीन किसी भी विषय में एमबीए, कार्यकारी एमबीए, पीजीडीएम, पीजीडीबीए या समकक्ष डिग्री में कम से कम 55% अंक। इसके अलावा भारतीय यूनिवर्सिटी या भारतीय/अंतरराष्ट्रीय B-School से PhD/MPhil भी मान्य है। योग्यता के बाद कुल 15 साल का अनुभव। इसमें प्रशिक्षण संस्थान, यूनिवर्सिटी, बिजनेस स्कूल या अन्य शैक्षणिक संस्थान में डीन, निदेशक, प्रमुख या समकक्ष पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
फैकल्टी किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक। PhD/MPhil अतिरिक्त योग्यता है। कम से कम 6 साल का शिक्षण अनुभव। यह अनुभव यूनिवर्सिटी, बिजनेस स्कूल, प्रशिक्षण संस्थान या कॉर्पोरेट लर्निंग संस्थान में फैकल्टी, प्रोफेसर या समकक्ष पद पर होना चाहिए।
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग में एमबीए या समकक्ष डिग्री में कम से कम 55% अंक। मार्केटिंग में कम से कम 5 साल का अनुभव। इसमें कम से कम 3 साल का अनुभव कार्यकारी शिक्षा, मैनेजमेंट संस्थान, यूनिवर्सिटी, ट्रेनिंग या एडटेक संस्थान की मार्केटिंग में होना चाहिए।
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (IT रिस्क) BE/BTech (कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, IT या साइबर सिक्योरिटी) में कम से कम 50% अंक। एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस/IT या MTech कंप्यूटर साइंस/साइबर सिक्योरिटी/इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी भी मान्य है। IT क्षेत्र में कम से कम 12 साल का अनुभव। IT रिस्क मैनेजमेंट या सूचना सुरक्षा में कम से कम 6 साल का अनुभव वांछनीय है।
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IT रिस्क) डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के समान शैक्षणिक योग्यता। IT क्षेत्र में कम से कम 9 साल का अनुभव। IT रिस्क मैनेजमेंट या सूचना सुरक्षा में कम से कम 5 साल का अनुभव वांछनीय है।

आईटी रिस्क पदों के लिए सर्टिफिकेट

डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए CISSP, CRISC, CISM या CISA में से कोई एक वैध सर्टिफिकेट होना पसंदीदा योग्यता है।

इतना मिलेगा वेतन?

पद वार्षिक वेतन/सीटीसी
डीन, एसबीआईएल कोलकाता 98 लाख तक
फैकल्टी, एसबीआईएल कोलकाता 63 लाख तक
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, एसबीआईएल कोलकाता 52 लाख
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (आईटी रिस्क) 60 लाख तक
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईटी रिस्क) 50 लाख तक

कितना मिलेगा वेतन?

एसबीआई एससीओ भर्ती 2026-27 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹750 का भुगतान करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed