फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बैंक, डाक विभाग के 6040 पदों पर नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन

Tue, 09 Mar 2021 05:55 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Mar 2021 05:55 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates apply for various government posts
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:53 PM, 09-Mar-2021

एनएमडीसी भर्ती 2021 : असिस्टेंट, फील्ड अटेंडेंट के 304 पदों पर भर्ती, 11 मार्च तक करें आवेदन

एनएमडीसी द्वारा 304 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती मेंटेनेंस असिस्टेंट (मेक) के 148, मेंटेनेंस असिस्टेंट (इलेक्ट) के 81, फील्ड अटेंडेंट के 65, ट्रेनी एमसीओ के 9 पद और ब्लास्टर ग्रेड-II के 1 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 11 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

04:47 PM, 09-Mar-2021

डिप्लोमा इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती, 18 मार्च तक करें आवेदन 

आईटीआई लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिप्लोमा इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 6 मार्च से 18 मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट itiltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
03:45 PM, 09-Mar-2021

डाक विभाग के 2558 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन  

डाक विभाग ने कुल 2558 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस चयन प्रक्रिया के जरिए छत्तीसगढ़ और केरल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें 8 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए 7 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

02:49 PM, 09-Mar-2021

बिहार बैंक सहायक भर्ती 2021 : इस विभाग में हो रही हैं बंपर भर्तियां, आज से कर सकते हैं आवेदन

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) द्वारा असिस्टेंट के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती कुल 200 पदों पर की जाएगी। आज यानी 9 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 26 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 11,765 रुपये से लेकर 31,540 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

01:45 PM, 09-Mar-2021

पीपीएससी भर्ती 2021 : जूनियर इंजीनियर के 612 पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक करें आवेदन

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने जूनियर इंजीनियर के 612 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती जल संसाधन विभाग और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  

12:49 PM, 09-Mar-2021

इस विभाग के 20 पदों पर भर्ती, केवल महिला अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, जम्मू एंड कश्मीर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक सदस्य (महिला) के 20 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 18 मार्च, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर cdrcforjk@gmail.com  पर ईमेल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 09-Mar-2021

एचपीपीएससी भर्ती 2021: ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, वेतन 34,800 रुपये तक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर, क्लास II (गजटेड ऑफिसर) के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति कुल 9 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 10,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

10:41 AM, 09-Mar-2021

सीआईएसएफ भर्ती 2021: इन 2000 पदों पर बंपर भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल/ जीडी और कांस्टेबल/जीडी के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक सीआईएसएफ यूनिट को ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।  

10:16 AM, 09-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बैंक, डाक विभाग के 6040 पदों पर नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन

पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग ने आठवीं पास, आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेड IV, जूनियर असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन के 641 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 2 मार्च से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.animalhusbandry.assam.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से लेकर 60,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed