फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSCB Bank Recruitment 2021 : असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती, सैलरी 30 हजार रुपये से अधिक

Tue, 09 Mar 2021 04:24 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 09 Mar 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
bscb bihar state cooperative bank recruitment 2021 notification : recruitment on 200 posts of assistant, salary upto 30000
बिहार राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) द्वारा कुल 200 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना क्रमांक 7251 के अनुसार इस चयन प्रक्रिया के जरिए अभ्यर्थियों की भर्ती पाटलिपुत्र, गोपालगंज, सासाराम, भागलपुर, आरा, बेतिया, औरंगाबाद, नवादा, सीतामढ़, रोहिका और पूर्णिया जैसे 11 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और बिहार राज्या सहकारी बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के पद पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 9 मार्च, 2020 से ‘बिहार एससीबी सहायक भर्ती 2021’ के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 



पदों का विवरण-

कुल पद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड
200 181 19
bscb bihar state cooperative bank recruitment 2021 notification : recruitment on 200 posts of assistant, salary upto 30000
बिहार राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 9 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को 750 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।  

यह भी पढ़ें - सरकार का बड़ा फैसला: पांच जवाहर नवोदय विद्यालयों को बनाया जाएगा सैनिक स्कूल 

bscb bihar state cooperative bank recruitment 2021 notification : recruitment on 200 posts of assistant, salary upto 30000
बिहार राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2021 - फोटो : istock

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 33 वर्ष से कम होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की समझ और कंप्यूटर एप्लीकेशन में बेसिक डिप्लोमा होना आवश्यक है।   
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम और मेन्स एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।  
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 11,765 रुपये से लेकर 31,540 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - क्लैट 2021 : पिछले वर्षों के पेपर एनालिसिस से जानिए प्रत्येक सेक्शन का वेटेज 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed