पंजाब लोक सेवा आयोग: जूनियर इंजीनियर की 600 से ज्यादा रिक्तियों के लिए जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PPSC JE Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग ने जल संसाधन विभाग और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर पदों की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 612 है। जिनमें जल संसाधन विभाग के लिए 585 रिक्तियां और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन के लिए 27 रिक्तियां हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 मार्च है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
इसे भी पढ़ें-अवसर: ये हैं वो 4 नौकरियां, जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं अच्छी सैलरी
आधिकारिक वेबसाइट
ppsc.gov.in
इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल आखिर तक किया जा सकता है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए वे आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये का वेतन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी 2021: 8वीं पास अभ्यर्थी के लिए 507 पदों पर भर्ती, वेतन 52,000 रुपये तक