फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का मौका, कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां

Sat, 16 Sep 2023 11:54 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 11:54 AM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: जूनियर असिस्टेंट, फोरेस्ट गार्ड, रिसर्च ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट और प्रोफेसर सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। स्पोर्ट्स कोटा वालों के लिए भी मौका है। 
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:53 AM, 16-Sep-2023

NSIC Assistant Manager Recruitment 2023

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट  www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:27 AM, 16-Sep-2023

IDBI Junior Assistant Manager Recruitment

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है। आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
08:30 AM, 16-Sep-2023

CIL MT Recruitment 2023

कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।  

08:46 PM, 13-Sep-2023

AKTU Odd Semester COP result 2023 out

अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने विषम सेमेस्टर कैरी ओवर पेपर (COP) परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार AKTU विषम सेमेस्टर COP परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
04:23 PM, 13-Sep-2023

Odisha Teacher Recruitment 2023

ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20 हजार पदों पर भर्ती की शुरुआत की है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 की शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

 

03:32 PM, 13-Sep-2023

CIL MT Recruitment 2023

कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 13-Sep-2023

RBI Assistant 2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती, 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।
10:12 AM, 13-Sep-2023

WCL Recruitment 2023

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 875 पदों को भरना है।

09:50 AM, 13-Sep-2023

UPPSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

08:25 AM, 13-Sep-2023

HAL Recruitment 2023

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एचएएल - हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, तुमकुरु (कर्नाटक) में पोस्टिंग के लिए अनुबंध के आधार पर विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 4 साल के निश्चित कार्यकाल के लिए कुल 40 गैर-कार्यकारी कैडर पदों को भरना है। उम्मीदवार 24 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed