फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB Hostel Superintendent Result out atrssb.rajasthan.gov.in, 265 students selected

RSSB Hostel Superintendent: आरएसएमएसएसबी छात्रावास अधीक्षक भर्ती ग्रेड-2 के नतीजे जारी, 265 उम्मीदवार चयनित

Sat, 08 Mar 2025 12:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

RSSB Hostel Superintendent Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 सीधी भर्ती 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं ।

विज्ञापन
RSSB Hostel Superintendent Result out atrssb.rajasthan.gov.in, 265 students selected
RSSB Hostel Superintendent Result Out - फोटो : freepik

विस्तार

RSSB Hostel Superintendent Result Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने छात्रावास अधीक्षक ग्रेड- 2 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 335 पदों पर नियुक्ति करना है। आयोग ने इन पदों के लिए कुल 265 उम्मीदवारों का चयन किया है।

इस दिन हुई परीक्षा

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 सीधी भर्ती 2024 की परीक्षा 28 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत कुल 335 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 314 और अनुसूचित क्षेत्र के 21) विज्ञापित किए गए थे। परीक्षा में सफल हुए 5000 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और परीक्षा परिणाम 15 अक्तूबर 2024 को जारी किया गया।

इसके बाद, विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 247 और अनुसूचित क्षेत्र के 18 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, श्रेणीवार वरीयता के आधार पर अंतिम चयन किया गया।
 

Rajasthan Hostel Superintendent Vacancy Detail: रिक्ति विवरण 

पोस्ट नाम क्षेत्र कुल पद टीएसपी
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II (एसजेईडी)-2024 गैर टीएसपी 314 21
पर्यवेक्षक महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गैर टीएसपी 175 27
छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग)-2024 गैर टीएसपी 110 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, "रिजल्ट" टैब पर जाएं
  • इसके बाद, छात्रावास अधीक्षक परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed