फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC Recruitment 2026: 64 Posts for Sportspersons, Applications Begin in September

आरआरसी वैकेंसी 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से करें आवेदन; क्या है पदवार योग्यता? जानें

Thu, 27 Aug 2026 03:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

पश्चिमी रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पदवार योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी जरूर जांच लें।

विज्ञापन
RRC Recruitment 2026: 64 Posts for Sportspersons, Applications Begin in September
रेलवे में खेल कोटा के माध्यम से भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRC Recruitment 2026: पश्चिमी रेलवे (RRC/WR) ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती का मौका दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने 64 पदों पर भर्ती के लिए योग्य खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 30 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • लेवल 5/4 के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है।
  • लेवल 3/2 के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा 10वीं पास के साथ एक्ट अप्रेंटिसशिप या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • लेवल 1 के पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। ITI, समकक्ष योग्यता या NCVT से जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


पात्रता की जरूरी शर्तें?

पद पात्रता 
एथलेटिक्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।
बॉल बैडमिंटन 17 दिसंबर 2025 के बाद बीबीएफआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में हासिल उपलब्धियां मान्य होंगी।
बॉडी बिल्डिंग 31 दिसंबर 2021 के बाद आईबीबीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
बॉक्सिंग 25 सितंबर 2016 या उसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा वर्ग की उपलब्धियों को जूनियर वर्ग के बराबर माना जाएगा।
क्रिकेट राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने या क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
हैंडबॉल 5 सितंबर 2023 के बाद भारतीय हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां मान्य नहीं होंगी।
हॉकी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
वॉलीबॉल 2 जनवरी 2017 के बाद भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
पावरलिफ्टिंग 3 अक्तूबर 2017 के बाद आईपीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां मान्य नहीं होंगी।
भारोत्तोलन 1 जून 2025 से लागू नई बॉडीवेट श्रेणियों के अनुसार पात्रता तय होगी।
कुश्ती 10 मार्च 2025 के बाद डब्ल्यूएफआई या उससे संबद्ध संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

आयु सीमा

एनटीपीसी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2009 के बीच हुआ होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 है। पात्र पाए जाने और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 वापस कर दिए जाएंगे।
  • एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांगजन, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 है। पात्र पाए जाने और परीक्षा में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर पूरी 250 राशि वापस कर दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed