Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC NR Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: 27 Vacancies, Eligibility and Apply Date

रेलवे में 10वीं-12वीं के लिए भर्ती: स्काउड-गाइड कोटा वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें आवेदन की सभी शर्तें

Thu, 05 Nov 2026 03:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ने स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के तहत 27 पदों पर भर्ती निकाली है। दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
RRC NR Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: 27 Vacancies, Eligibility and Apply Date
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे ने स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के तहत कुल 27 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन केवल दिल्ली में होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन कब से शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 4 नवंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

 

भर्ती से जुड़ी गतिविधि तारीख
विस्तृत विज्ञापन जारी 4 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 6 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तारीख जनवरी 2027

 

पदों का विवरण

पद का वर्ग वेतन स्तर पदों की संख्या
समूह 'सी' स्तर-2 5
समूह 'डी' (पूर्ववर्ती) स्तर-1 22
कुल पद   27

 

किस पद के लिए कितनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी है?

इस भर्ती में पद के स्तर के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। स्तर-2 के पदों के लिए बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, स्तर-1 के लिए दसवीं पास और आईटीआई या राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों के लिए भी पात्रता रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट्स और गाइड्स से जुड़ी कौन-सी तीन शर्तें पूरी करनी होंगी?

उम्मीदवारों के पास स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े निर्धारित प्रमाणपत्र और अनुभव भी होने चाहिए। आवेदन की तारीख तक ये तीनों शर्तें पूरी होनी चाहिए:


1. राष्ट्रपति पुरस्कार या हिमालय वुड बैज
उम्मीदवार राष्ट्रपति स्काउट, राष्ट्रपति गाइड, राष्ट्रपति रोवर या राष्ट्रपति रेंजर होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी वर्ग में हिमालय वुड बैज (एचडब्ल्यूबी) धारक उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

2. पांच साल की सक्रिय सदस्यता

  • उम्मीदवार पिछले पांच वर्षों से लगातार किसी मान्यता प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन का सक्रिय सदस्य होना चाहिए।
  • इसके लिए सक्रियता प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।
  • यह प्रमाणपत्र अधिसूचना के अनुलग्नक-1 में दिए गए निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए।
  • प्रमाणपत्र 4 नवंबर 2026 को या उसके बाद जारी किया गया होना चाहिए।

3. राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कार्यक्रमों में भागीदारी
उम्मीदवार ने कम से कम दो राष्ट्रीय स्तर या अखिल भारतीय रेलवे स्तर के कार्यक्रमों में भाग लिया हो। इसके साथ ही राज्य स्तर के कम से कम दो कार्यक्रमों में भी भागीदारी जरूरी है। इन तीनों शर्तों में से किसी एक को पूरा नहीं करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

कितनी होनी चाहिए उम्र और किन उम्मीदवारों को मिलेगी छूट?

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। 
 

पद का स्तर सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति/जनजाति
स्तर-2 (समूह 'सी') 18 से 30 वर्ष 18 से 33 वर्ष 18 से 35 वर्ष
स्तर-1 (समूह 'डी') 18 से 33 वर्ष 18 से 36 वर्ष 18 से 38 वर्ष

 

100 अंकों के आधार पर होगा चयन, लिखित परीक्षा के कितने अंक?

उत्तर रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा और स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन शामिल है। अंकों का बंटवारा इस प्रकार होगा:
 

चयन का आधार अधिकतम अंक
लिखित परीक्षा 60 अंक
स्काउट्स एवं गाइड्स प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन 40 अंक
कुल 100 अंक

 

लिखित परीक्षा का प्रारूप क्या होगा?

लिखित परीक्षा 60 अंकों की होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में दो तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न: कुल 40 प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यानी इस भाग के कुल 40 अंक होंगे।
  • निबंध आधारित प्रश्न: एक प्रश्न पूछा जाएगा, जिसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं।

परीक्षा में स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन, उसकी गतिविधियों, इतिहास और नियमों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा स्तर-1 और स्तर-2 के अनुसार सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी शामिल होंगे।

स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रमाणपत्रों पर कैसे मिलेंगे 40 अंक?

लिखित परीक्षा के अलावा उम्मीदवारों के स्काउट्स एवं गाइड्स प्रमाणपत्रों का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए अधिकतम 40 अंक निर्धारित हैं। इन अंकों को चार हिस्सों में बांटा गया है।
 

प्रमाणपत्र और गतिविधि निर्धारित अंक
राष्ट्रीय स्तर या अखिल भारतीय रेलवे कार्यक्रम अधिकतम 10
राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रैलियां अधिकतम 10
विशेष स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अधिकतम 10
जिला स्तरीय रैलियां अधिकतम 10
कुल 40

 

उत्तर रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन केवल उत्तर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होगी।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
  • विस्तृत अधिसूचना पढ़ें और उसके अंत में दिए गए सहमति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब 'अप्लाई ऑनलाइन-लॉगिन बॉक्स' पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार 'न्यू रजिस्ट्रेशन' चुनें।
  • पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपने खाते में लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका स्तर चुनें।
  • इसके बाद स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े प्रमाणपत्रों की जानकारी दें।
  • निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • शुल्क में छूट का दावा करने वाले उम्मीदवार जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • फीस स्लिप का प्रिंट निकालें। छठे भाग में आवेदन का अंतिम विवरण और प्रिंटआउट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed