{"_id":"6af32268d192d5fe7207eb92","slug":"i-am-not-afraid-us-defense-secretary-hegseth-dismisses-impeachment-threat-as-stunt-takes-aim-at-opposition-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे डर नहीं लगता': महाभियोग की धमकी को अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने बताया स्टंट, विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'मुझे डर नहीं लगता': महाभियोग की धमकी को अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने बताया स्टंट, विपक्ष पर साधा निशाना
Tue, 10 Nov 2026 07:26 PM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:26 PM IST
सार
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी की ओर से महाभियोग की कोशिश को राजनीतिक स्टंट बताते हुए खारिज कर दिया है। पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जवाबदेही के बजाय व्यक्तिगत नाराजगी और राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है। हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि वह इस धमकी से बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी की ओर से उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की कोशिश को महज एक 'राजनीतिक स्टंट' करार दिया। करीब छह महीने में अपनी पहली पेंटागन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ईरान और अन्य क्षेत्रों में ट्रंप प्रशासन के सैन्य अभियानों का बचाव किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की निगरानी नहीं, व्यक्तिगत हमला: हेगसेथ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेगसेथ ने कहा कि महाभियोग की यह कोशिश कांग्रेस की ओर से की जाने वाली कोई वास्तविक निगरानी या जवाबदेही की कार्रवाई नहीं है। उनके मुताबिक, यह एक नाराज और चुनावी तौर पर असफल सांसद की ओर से किया गया व्यक्तिगत हमला है। हेगसेथ ने इस धमकी को लेकर कोई खास चिंता नहीं जताई। उन्होंने कहा कि वह महाभियोग की इस कोशिश से 'बिल्कुल भी चिंतित नहीं' हैं। वहीं, सांसद थॉमस मैसी इस प्रस्ताव पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में मतदान कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: बांग्लादेश के खराब हालात को भारत का बता क्यों प्रसारित कर रहे चीनी व्लॉगर्स, बदनाम करने की साजिश क्या?
विज्ञापन
हेगसेथ ने मैसी पर साधा निशाना
हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीधे तौर पर थॉमस मैसी पर निशाना साधा। उन्होंने तर्क दिया कि महाभियोग की यह कोशिश रक्षा विभाग के कामकाज को लेकर किसी वास्तविक चिंता से प्रेरित नहीं है, बल्कि इसके पीछे व्यक्तिगत और राजनीतिक शिकायतें हैं। उन्होंने कहा, 'एक नाराज और हारे हुए कांग्रेस सदस्य जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह न तो निगरानी है और न ही जवाबदेही। यह अहंकार और नाराजगी से प्रेरित एक व्यक्तिगत एजेंडा है। यह कांग्रेस में एक व्यक्ति के आखिरी दिनों का प्रयास है, जिसका मकसद मौजूदा राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाना है।'