फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Engineer 2024 Mains Schedule out; will be held on 15 and 16 March

RPSC Assistant Engineer 2024: आरपीएससी सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, मार्च में होगा आयोजन

Thu, 29 Jan 2026 05:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 05:57 PM IST
सार

RPSC AE 2024 Mains: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो दिनों पर आयोजित होगी। परीक्षा तिथियां नीचे बताई गई हैं।
 

विज्ञापन
RPSC Assistant Engineer 2024 Mains Schedule out; will be held on 15 and 16 March
RPSC RAS Pre Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC AE 2024 Main Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्मिक विभाग के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती की मुख्य परीक्षा आगामी 15 और 16 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा के पहले दिन, यानी 15 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक 'सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग' विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा के दूसरे दिन, 16 मार्च को तकनीकी विषयों की परीक्षा होगी। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed