RPSC AARO Answer Key: आरपीएससी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दें चुनौती
RPSC AARO Recruitment Answer Key 2023: : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विस्तार
RPSC AARO Recruitment Answer Key 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 27 और 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी।
RPSC AARO Recruitment: 20 फरवरी से तक कर सकेंगे चैलेंज
आरपीएससी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (RPSC AARO) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आंसर की को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आंसर की से असंतुष्ट रहने पर उम्मीदवार इसे 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 तक 100 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा और उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। राजस्थान में आरपीएससी की ओर से सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए 13 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
RPSC AARO Answer Key 2023 की जांच करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर 'न्यूज एंड इवेंट्स' अनुभाग में जाएं। -
प्रासंगिक विषय के लिए AARO उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें। -
अब आपको RPSC AARO उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी यानी आंसर की डाउनलोड करें और जांचें। -
यदि आंसर की में आपत्तियां नजर आती हैं तो उन्हें उठाएं और प्रमाण सहित चुनौती दें।