सब इंस्पेक्टर के ढाई सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने आरक्षी अवर निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के 299 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए अथवा वह बिहार सरकार द्वारा अभिज्ञात उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। उपरोक्त पदों पर चयन शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और ऐच्छिक विषयों में से कोई दो विषय चुनने का विकल्प आवेदक के पास होगा।
इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और उसे विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'सचिव, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पो.-वेटनरी कॉलेज, पटना-800014' के पते पर डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2015 निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क के तौर पर बिहार के अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदकों को 50 रुपये एवं शेष सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये भारतीय पोस्टल ऑर्डर के रूप में जमा करने होंगे। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in/Advertisement/S.I.%20ADV.pdf और संशोधित तिथि जानने के लिए आवेदक http://www.bssc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।