फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Gun Factory Kanpur

यूपी में 10वीं पास की भर्ती, 20,000 रुपए सैलरी

Mon, 20 Apr 2015 07:47 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Gun Factory Kanpur

इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल रिक्तियों में ब्लैक स्मिथ के 5 पद, इलेक्ट्रिशियन के 10 पद, परीक्षक के 25 पद, फीटर जनरल के 20 पद, मशीनिस्ट के 25 पद और टर्नर के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास मैट्रिकुलेशन  (10वीं पास)और संबंधित ट्रेड में एनसीटीवीटी द्वारा जारी किया गया एनएसी / एनटीसी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा के गणना 1 मई, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1,800 रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन

इच्छुक आवेदन ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in Gun Factory Kanpur

उपरोक्त पदों पर आवेदन दो चरणों में पूरा करना होगा। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक पहले चरण में फैक्टरी की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। दूसरे चरण में ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर उसके साथ विज्ञापित समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र में वर्णित पते पर भेजें।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपये इंडियन पोस्टल ऑर्डर के रूप में जमा करने होंगे। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक फैक्टरी की वेबसाइट http://fieldgunindia.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed