{"_id":"619bcbf007c8ed5a7b688e29","slug":"ras-exam-2021-rajasthan-public-service-commission-released-final-answer-key-of-ras-pre-exam-2021-marks-of-the-examination-also-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"RAS Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RAS Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें
Mon, 22 Nov 2021 10:28 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:28 PM IST
सार
RAS Exam 2021: इससे पहले आयोग ने परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। अंतिम उत्तर कुंजी को मॉडल उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
RAS Exam 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के अंकों को भी जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी और प्राप्त अंकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपने अंकों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। अंतिम उत्तर कुंजी को मॉडल उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है। आयोग द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद कुल 6 प्रश्नों को डिलीट किया गया है। परीक्षा में पूछे गए 150 प्रश्न 200 अंकों के थे। वहीं, अब 6 प्रश्नों के कम होने के बाद 144 प्रश्नों को ही 200 अंकों का माना जाएगा।
विज्ञापन
27 अक्टूबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा 27 अक्तूबर 2021 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 48 हजार 181 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 3 लाख 20 हजार के करीब उम्मीदवारों ने ही हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आयोग द्वारा मॉडल उत्तर कुंजी को 3 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई थी। आयोग ने 19 नवंबर 2021 को परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग द्वारा जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान किया जाएगा।
अंतिम उत्तर कुंजी को कैसे देखें?
सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिखाई दे रही 22/11/2021: Final answer key for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp (Pre) Exam - 2021 पर क्लिक करें।
आपको उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में मिलेगी, इसे डाउनलोड कर के अपना परिणाम चेक कर लें।
अंतिम उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक