फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC issued OPSC AAO Admit Card 2022 Download at opsc.gov.in to get more details

OPSC AAO Admit Card: ओपीएससी ने जारी किया सहायक कृषि अधिकारी का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 15 Dec 2022 02:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 15 Dec 2022 02:32 PM IST
सार


OPSC AAO Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओपीएससी एएओ एडमिट कार्ड जारी किया है।

विज्ञापन
OPSC issued OPSC AAO Admit Card 2022 Download at opsc.gov.in to get more details
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

OPSC AAO Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओपीएससी एएओ एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

OPSC AAO एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे पीपीएसएएन नंबर, जन्म की तारीख दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज् कई विवरणों जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण आदि की जांच करनी चाहिए। सत्यापन उद्देश्यों के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OPSC AAO परीक्षा विवरण

 OPSC सहायक कृषि अधिकारी (AAO) परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर II दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन

OPSC AAO Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगइन पेज पर ले जाया जाएगा।
  • अपना वैध लॉगइन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • अब 'सबमिट' बटन दबाएं। 
  • अपने डिवाइस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed