फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ongc recruitment 2020 today is last date to apply online for 4182 vacancies of apprentices

ओएनजीसी में 4 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज

Mon, 17 Aug 2020 12:30 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
ongc recruitment 2020 today is last date to apply online for 4182 vacancies of apprentices
ओएनजीसी - फोटो : अमर उजाला

ONGC Recruitment 2020: ओएनजीसी में चार हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में आज इन नौकरियों के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। दरअसल, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न विभागों में अपरेंटिस पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं, जिनमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है। 

विज्ञापन


विभिन्न विषयों में स्नातक और आईटीआई में डिग्री व डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। ऐसे में हर हाल में 17 अगस्त शाम तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentice.org.co.in है।
विज्ञापन


कुल पद- 4182
महत्वपूर्ण तारीख जो आपको जाननी चाहिए
आवेदन की आखिरी तारीख- 17 अगस्त
परिणाम / चयन की तिथि: 24 अगस्त 
परिणाम / चयन की तिथि: 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच

 

ओएनजीसी (ONGC ) अपरेंटिस भर्ती 2020: रिक्ति पदों का विवरण

उत्तरी क्षेत्र - 228 पद
मुंबई सेक्टर - 764 पद
पश्चिमी सेक्टर - 1579 पद
पूर्वी क्षेत्र - 716 पद
दक्षिणी सेक्टर - 674 पद
सेंट्रल सेक्टर - 221 पद

शैक्षणिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए आईटी सर्टिफिकेट

-सचिवीय सहायक
-कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक
-ड्राफ्ट्समैन
-इलेक्ट्रीशियन
-इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
-फिटर
-इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक


 

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा 
-प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव
-प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र)
-लाइब्रेरी असिस्टेंट
-मशीनिस्ट
-मैकेनिक (मोटर वाहन),
-मैकेनिकल डीजल,
-पंजीकरण और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक,
-वेल्डर आदि

नोट: इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार,
इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल में डिप्लोमा। 

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 24 साल मांगी गई है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट का प्रावधान रखा गया है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को विस्तृत तौर पर जरूर पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed