फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   North Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023 Apply at rrcgorakhpur.net

NER Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे में निकलीं नौकरियां, 10वीं पास युवाओं के पास आवेदन का मौका

Tue, 04 Jul 2023 06:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 06:25 PM IST
सार

NER Apprentice Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 04 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
North Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023 Apply at rrcgorakhpur.net
North Eastern Railway Apprentice Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NER Apprentice Recruitment 2023: उत्तर पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 04 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcgorakhpur.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

उत्तर पूर्व रेलवे की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की कुल 1104 रिक्तियों को भरना है। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन के पद शामिल हैं। मेरिट सूची 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को कक्षा 10 (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

  • मैकेनिकल वर्कशॉप/गोरखपुर: 411 पद

  • सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 63 पद

  • ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 35 पद

  • मैकेनिकल वर्कशॉप/इज्जतनगर: 151 पद

  • डीजल शेड/इज्जतनगर: 60 पद

  • कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर: 64 पद

  • कैरिज एंड वैगन/लखनऊ जंक्शन: 155 पद

  • डीजल शेड/गोंडा: 90 पद

  • कैरिज एवं वैगन/वाराणसी: 75 पद

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मेरिट सूची पर आधारित होगी। जो मैट्रिकुलेशन[ न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर जाएं।

  • भर्ती से संबंधित पात्रता पढ़ें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • अब पद का चयन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed