फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC 2024: last chance to apply for the MPPSC State Forest Service Exam, Apply Now

MPPSC SFS Main 2024: आज बंद हो जाएगी राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो, तुरंत करें पंजीकरण

Tue, 03 Sep 2024 10:57 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 03 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

MPPSC 2024: एमपीपीएससी की राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा 6 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
MPPSC 2024: last chance to apply for the MPPSC State Forest Service Exam, Apply Now
मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

MPPSC SFS Main 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आज पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। SFS Main 2024 का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि आवेदन विंडो बंद करने के बाद 5 सितंबर 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 50 रुपये प्रति सुझाव शुल्क का भुगतान करके अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इस दौरान 74 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें से 60 रिक्तियां एसएसई 2024 के लिए और 14 एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र 27 सितंबर 2024 को जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


MPPSC SFS Main 2024 Application Fee: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एससी / एसटी / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी श्रेणी- 400 रुपये
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क- 800 रुपये

MPPSC SFS Main 2024 Application Process: ऐसे करें आवेदन 
  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। 
  2. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  3. फॉर्म भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। 
  4. फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव कर लें। 
  5. अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed