फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Ordnance Factory

10वीं पास के लिए खुला पिटारा, सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 16 Jul 2015 12:07 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Ordnance Factory

भारत सरकार के अंतर्गत (रक्षा मंत्रालय) आर्डिनेंस फैक्टरी, पुणे ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की कुल संख्या 170 है, जिनमें डेंजर बिल्डिंग वर्कर, एग्जामिनर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, फिटर इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर इत्यादि के पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया तकनीकी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


निर्धारित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये व 1,800 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

आवेदन व चयन प्रक्रिया

Jobs in Ordnance Factory

इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये देय होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। इच्छुक व योग्‍य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आर्डिनेंस फैक्टरी पुणे की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में शैक्षिक संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'जनरल मैनेजर, आर्डिनेंस फैक्टरी, देहू रोड, पुणे- 412101' के पते पर भेजें। योग्‍य आवेदकों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2015 निर्धारित है। पद से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार www.ofdr.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed