JNU VC Recruitment: जेएनयू के लिए कुलपति ढूंढ़ रही सरकार, मिलती है इतनी सैलरी, जानिए पात्रता मानदंड
सरकार की ओर से दूसरी बार अधिसूचना विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि जेएनयू देश-दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार है। ऐसे में इसके कुलपति चयन के मानदंड और वेतन भत्ते आदि की जानकारी यहां दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार को देश के सबसे चर्चित रहने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली स्थित जेएनयू के लिए एक योग्य कुलपति की तलाश है। सरकार इस पद के लिए काफी समय से योग्य उम्मीदवार की तलाश में है। इस संबंध में अब सरकार की ओर से दूसरी बार अधिसूचना विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि जेएनयू देश-दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार है। ऐसे में इसके कुलपति चयन के मानदंड और वेतन भत्ते आदि की जानकारी यहां दी गई है।
भर्ती अधिसूचना विज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुलपति के पद के लिए "चयन के व्यापक विकल्प" की आवश्यकता का हवाला देते हुए जारी किया गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कुलपति नियुक्ति से जुड़ी सभी जानकारी शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट - Education.gov.in/en पर उपलब्ध कराई गई है। एक साल पहले भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जेएनयू, नई दिल्ली और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के अगले वाइस चांसलर (वीसी) को चुनने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, इस बार सिर्फ जेएनयू के लिए फिर से विज्ञापन जारी किया गया है।
11 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
जेएनयू वीसी पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार, सोमवार, 11 अक्तूबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने वाले योग्य उम्मीदवार जेएनयू के मौजूदा कुलपति, एम जगदीश कुमार की जगह लेंगे। गौरतलब है कि जगदीश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी, 2020 को ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक योग्य उम्मीदवार के चुने जाने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा गया था। विशेष रूप से, एम जगदीश कुमार का नाम IIT दिल्ली के अगले निदेशक की दौड़ में भी चल रहा है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए जारी आधिकारिक सूचना और आवेदन प्रारूप यहां क्लिक कर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
पहले आवेदन कर चुके हैं तो ऐसा न करें
केंदीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह कहा गया कि "वाइस चांसलर, जेएनयू की नियुक्ति के लिए विज्ञापन शुरू में 24.10.2020 को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। हालांकि, चयन के लिए व्यापक विकल्प होने के लिए, पात्र व्यक्तियों से निर्धारित परफाेर्मा में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं... जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पात्र उम्मीदवारों को 11 अक्तूबर, 2021 तक शाम 05.30 बजे तक आवेदन करने की आवश्यकता है।"
JNU VC नियुक्ति पात्रता, आयु सीमा और वेतनमान
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुलपति पद के लिए उच्चतम स्तर की योग्यता, अखंडता, नैतिकता और संस्थागत प्रतिबद्धता के साथ-साथ किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त अकादमिक, शोध संस्थान या प्रशासनिक संगठन में 10 वर्ष का अनुभव हो, वे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी, जिनकी आयु 23 नवंबर, 2020 तक 65 वर्ष से अधिक है। इस पद पर प्रति माह 2,10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है, साथ ही 1,12,500 रुपये के विशेष भत्ते और अन्य सामान्य भत्ते भी दिए जाते हैं।
JNU VC के लिए आवेदन प्रक्रिया
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अधिनियम, 1966 के प्रावधानों के तहत पैनल केंद्र द्वारा गठित समिति द्वारा अनुशंसित नामों पर विचार करेगा।
- जेएनयू वीसी भर्ती 2020 से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट - Education.gov.in/en पर उपलब्ध है।
- जेएनयू वीसी के लिए आवेदन पंजीकृत/ स्पीड पोस्ट/ ई-मेल के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेज दें।
- आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवारों को लिफाफे पर "जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति के पद के लिए आवेदन" लिखना होगा।
अवर सचिव (सीयू-द्वितीय),
उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय,
कमरा नंबर- 503, 'बी' विंग,
शास्त्री भवन, नई दिल्ली - 110001.
{Under Secretary (CU-II), Department of Higher Education, Ministry of Education, Room No. 503, ‘B’ Wing, Shastri Bhawan, New Delhi-110001}
जेएनयू वीसी नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन प्रारूप का सीधा लिंक