{"_id":"66e3ef97c70a397fa9086c65","slug":"isro-recruitment-2024-isro-medical-officer-and-various-other-posts-recruitment-check-applications-date-here-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISRO Recruitment 2024: इसरों में मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ISRO Recruitment 2024: इसरों में मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
Fri, 13 Sep 2024 01:24 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:24 PM IST
सार
ISRO HSFC Various Post Recruitment 2024: इसरो मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र ने तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक और तकनीशियन-बी सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ISRO HSFC Various Post Recruitment 2024
- फोटो : Freepik
विस्तार
ISRO HSFC Various Post Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(hsfc.gov.in) पर जाकर 19 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर, 2024 निर्धारित है।
विज्ञापन
रिक्तियां
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 103 पदों को भरना है, जिसमें चिकित्सा अधिकारी एस.डी. के 2, चिकित्सा अधिकारी एस.सी. के 1, वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के 10, तकनीकी सहायक के 28, वैज्ञानिक सहायक के 1, तकनीशियन बी के 43 पदों को भरा जाएगा। वहीं ड्राफ्ट्समैन - बी के लिए 13 और सहायक (राजभाषा) के लिए 5 पद निर्धारित है।

शैक्षणिक योग्यता
- चिकित्सा अधिकारी एस.डी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एमडी की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 60% अंक के साथ पास होना आवश्यक है। अधिक पात्रता अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
- चिकित्सा अधिकारी एस.सी. के लिए संबंधित ट्रेड में 60% अंकों के साथ एमडी की डिग्री होनी चाहिए।
- वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में एमई या एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
- तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड/ शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- वैज्ञानिक सहायक के लिए विज्ञान में स्नातक डिग्री, प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित ट्रेड में बीएससी होना आवश्यक है।
- तकनीशियन बी और ड्राफ्ट्समैन - बी पद के लिए मैट्रिक परीक्षा के साथ संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- सहायक (राजभाषा) के लिए किसी भी स्ट्रीम में 60% अंको के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग निर्धारिक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। अधिसूचना में आवेदन शुल्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।