फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Railway Recruitment 2021: Railways is seeking applications from 10th pass youth, know how to apply-safalta

Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे मांग रहा है 10वीं पास युवाओं से आवेदन, जानिए कैसे करना होगा अप्लाई

Sat, 11 Sep 2021 01:52 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 11 Sep 2021 01:52 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कार्मिक विभाग बिलासपुर की ओर से 4 सौ से भी पदों पर अप्रैन्टिसशिप कराए जाने के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है।  

विज्ञापन
Indian Railway Recruitment 2021: Railways is seeking applications from 10th pass youth, know how to apply-safalta
भारतीय रेलवे - फोटो : twitter@RailMinIndia

विस्तार

भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए शानदार मौका आया है। बता दें कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 432 पदों पर दसवीं के साथ आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए 10 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया कि शुरुआत हो चुकी है 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसलिए आज हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर इन दिनों चल रहे कई FREE Current Affairs EBook- Download Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए क्या है न्यूनतम आयुसीमा 

इस अप्रैन्टिसशिप के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम 25 वर्ष की आयुसीमा पार न की हो। हालांकि आरक्षण के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिभागियों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

आवश्यक शैक्षिक योग्यता 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से दसवीं पास किया होना चाहिए। साथ ही साथ संबधित ट्रेडो में से किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई किया हुआ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आने वाले Railways परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

 

चयन के बाद मिलेगा मासिक भत्ता 

आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कार्मिक विभाग बिलासपुर की ओर से आयोजित कि जाने वाली इस अप्रैन्टिसशिप में चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष तक कि ट्रेनिंग पूरी कराई जाएगी। जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों को चयन के पश्चात प्रतिमाह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अनुसार प्रशिक्षु के रूप में मासिक वजीफा/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 

इन पदों में अभ्यर्थियों का चयन उनकी दसवीं और आई.टी.आई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया से भी होकर गुजरना होगा। 

कैसे शुरू करें तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed