Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन
Indian Navy Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में न्यूनतम दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 56 वर्ष होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Navy Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय नौसेना ने 100 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए प्रारूप के अनुसार कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment: इतने पदों पर हैं भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय नौसेना की ओर से कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को फार्मासिस्ट, फायरमैन और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती दी जाएगी। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन के जारी होने के 60 दिनों तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
Indian Navy Recruitment: भर्ती का विवरण
- फार्मासिस्ट के लिए पदों की संख्या- 1
- फायरमैन के लिए पदों की संख्या- 120
- पेस्ट कंट्रोल वर्कर के लिए पदों की संख्या- 6
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में न्यूनतम दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 56 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन फिटनेस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में Flag Officer Commanding in Cheif, (for SO CP), Headquarters Western Naval Command, Ballad Pier, Near Tiger Gate, Mumbai - 400001 पर तय समय के अनुसार भेज दें।