फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2021: Recruitment is out for tenth pass candidates in Navy, know how candidates will be selected for these posts with great salary-safalta

Indian Navy Recruitment 2021: नेवी में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली है भर्ती, जानिए शानदार सैलरी वाले इन पदों के लिए कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

Sat, 30 Oct 2021 04:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 30 Oct 2021 04:48 PM IST
सार

नौसेना ने मैट्रिक सेलर एंट्री के जरिए 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 2नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2021: Recruitment is out for tenth pass candidates in Navy, know how candidates will be selected for these posts with great salary-safalta
Indian Navy Jobs

विस्तार

भारतीय नौसेना के साथ जुड़कर देश सेवा की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास इसमें शामिल होने का सुनहरा मौका है। नेवी ने मैट्रिक सेलर एंट्री (MR) के जरिए 300 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये आवेदन अप्रैल 2022 में शुरू होने वाले बैच के लिए मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह दो नवंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को यह ध्यान देना होगा कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए बेहद कम दिनों का समय मिला है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना समय व्यर्थ किए इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। वही,अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उतीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही आवेदकों का  जन्म 1 अप्रैल 2002 से 31मार्च 2005 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों में से दसवीं के मार्क्स के आधार पर 1500 अभ्यर्थियों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी। सूचीवद्ध किए गए इन 1500अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होगी और उन्हें मेडिकल टेस्ट तथा अन्य टेस्ट्स के लिए बुलाया जाएगा। सभी टेस्ट्स में सफल होने वाले 300 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी शानदार सैलरी :

इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बेहद ही शानदार सैलरी मिलेगी। दरअसल इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सबसे पहले 12हफ़्तों की ट्रेनिंग होगी और इस दौरान उन्हें हर महिनें स्टाइपेंड के रूप में 14,600 रुपये मिलेंगे। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद इन्हें डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3के अंतर्गत 21,700 रुपए से 69,100रुपए के बीच की सैलरी मिलेगी। इन पदों पर चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को सैलरी के साथ बेहद शानदार भत्तों का भी लाभ मिलता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed