{"_id":"6881c987148f55ea7d09197f","slug":"indian-army-agniveer-cee-result-2025-when-will-the-result-be-out-avoid-rumors-check-official-updates-here-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Army Agniveer CEE Result 2025: कब आएगा अग्निवीर सीईई का रिजल्ट? अफवाहों से बचें!, यहां देखें अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Army Agniveer CEE Result 2025: कब आएगा अग्निवीर सीईई का रिजल्ट? अफवाहों से बचें!, यहां देखें अपडेट
Thu, 24 Jul 2025 11:20 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:20 AM IST
सार
Agniveer CEE 2025: भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर तारीखों की चर्चा तेज है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिजल्ट की सही जानकारी केवल आपको आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर मिलेगी।
विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Agniveer CEE Result 2025: भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम 2025 को लेकर इन दिनों इंटरनेट पर अफवाहों और फेक वीडियो की भरमार है। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कई लोग रिजल्ट की "संभावित तारीख" बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई तारीख या समय घोषित नहीं किया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in और अमर उजाला से ही रिजल्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें और किसी अनाधिकृत स्रोत पर भरोसा न करें।
भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में विभिन्न ट्रेड्स के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जनरल ड्यूटी (GD) के पदों के लिए परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in और अमर उजाला से ही रिजल्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें और किसी अनाधिकृत स्रोत पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
Agniveer Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CEE रिजल्ट जुलाई 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है। लेकिन अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में विभिन्न ट्रेड्स के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जनरल ड्यूटी (GD) के पदों के लिए परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में संपन्न हुई।
विज्ञापन
फेज 2 में जरूरी दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- डिप्लोमा या डिग्री (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध ID
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- सरकारी कर्मचारी के लिए NOC
- हालिया चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह के भीतर जारी)
- सभी एडमिट कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Indian Army Agniveer: Phase I और Phase II की पूरी प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में बांटा गया है, फेज-I और फेज-II। फेज-I के अंतर्गत सीईई (Common Entrance Exam) आयोजित की जाती है, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है और इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे अभ्यर्थियों को उत्तर देने में सहूलियत मिलती है।फेज-II में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को रैली और स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता है जिसमें दौड़, पुश-अप, सिट-अप और पुल-अप शामिल होते हैं। इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के अंतर्गत अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीना और वजन की जांच की जाती है।
इसके पश्चात अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाता है, जो कि आर्मी के अधिकृत डॉक्टरों द्वारा संपन्न होता है। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पहचान दस्तावेजों की जांच की जाती है। कुछ मामलों में एडेप्टेबिलिटी टेस्ट भी लिया जाता है, जो मानसिक योग्यता की जांच के लिए होता है।
अंत में, सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और सीट की उपलब्धता के अनुसार चयन किया जाता है।
फेज 2 का एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीईई परिणाम घोषित होने के बाद कुछ ही दिनों में कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में Phase II का एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। यदि आपकी रैली तिथि से कम से कम 5 दिन पहले तक एडमिट कार्ड नहीं आता, तो तुरंत अपने नजदीकी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) से संपर्क करें।रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Agniveer Results 2025” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
- फेज 2 के लिए रिजल्ट को सेव और प्रिंट करें।