फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Agniveer CCE 2025-26 Recruitment Exam Dates out; Will be Held From 30 June to 10 July

Indian Army: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित; जून-जुलाई में होगा आयोजन; कैलेंडर में नोट करें तिथियां

Wed, 04 Jun 2025 07:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 07:00 PM IST
सार

Indian Army Agniveer: भारतीय सेना ने 2025-26 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। परीक्षा जून के अंत से शुरू होने वाली है और जुलाई में समाप्त होगी।
 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer CCE 2025-26 Recruitment Exam Dates out; Will be Held From 30 June to 10 July
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Indian Army Agniveer 2025-26: अगर आपने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो तैयार हो जाइए! क्योंकि भारतीय सेना ने 2025-26 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। इंडियन आर्मी ने आज, 4 जून को परीक्षा तिथियों का एलान किया है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा जून के अंत से शुरू होने वाली है और जुलाई में समाप्त होगी।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, अग्निवीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में देशभर से लाखों युवा हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

Indian Army Agniveer Exam Schedule: क्या है परीक्षा और शेड्यूल

अग्निवीर कॉमन एंट्रेस एग्जाम 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। कुल 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। सेवा की अवधि 4 वर्ष होगी और ट्रेनिंग की अविधि 10 हफ्ते से 6 महीने होती है।

  • परीक्षा की तारीख: 30 जून से 10 जुलाई 2025
  • कुल पदः 25,000 से अधिक
  • सेवा अवधिः 4 वर्ष
  • ट्रेनिंग अवधिः 10 हफ्ते से 6 महीने

Indian Army Agniveer Selection Process: अग्निवीर चयन प्रक्रिया 

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद किया जाएगा।

  • ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (PST/PET)
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • चिकित्सा परीक्षण 
विज्ञापन

जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र

अग्निवीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर जारी किया जाएगा।

सैलरी और सेवा निधि

  • पहले वर्ष 30000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 21000 रुपये)
  • चौथे वर्ष 40000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 28000 रुपये)
  • 4 साल बाद सेवा निधि के रूप में 11.71 रुपये लाख मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed