फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar BSFC Recruitment 2026: Apply for 259 Posts, Check Eligibility, Salary and Selection Process

बिहार: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में 259 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता-आयु सीमा और वेतन

Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
सार

बिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में 259 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सहायक प्रबंधक, लेखाकार, गुणवत्ता नियंत्रक और एलडीसी समेत अन्य पदों पर 24 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar BSFC Recruitment 2026: Apply for 259 Posts, Check Eligibility, Salary and Selection Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) के माध्यम से कराई जा रही है। भर्ती विज्ञापन संख्या BCECEB(BSFC)-2026/01 के तहत कुल 259 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना 24 अगस्त 2026 को जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 तक पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 अगस्त 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026
पंजीकरण के बाद आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026
परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी

259 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान में सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार, गुणवत्ता नियंत्रक और निम्न वर्गीय लिपिक यानी एलडीसी के पद शामिल हैं। सबसे अधिक 123 पद एलडीसी के हैं, जबकि सहायक प्रबंधक के 81 पद हैं।

 
पद रिक्तियां
सहायक प्रबंधक 81
सहायक लेखा अधिकारी 6
लेखाकार 11
गुणवत्ता नियंत्रक 38
निम्न वर्गीय लिपिक (एलडीसी) 123
कुल 259

 

किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?

इस भर्ती में सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता जरूर देखनी चाहिए।

 

पद शैक्षणिक योग्यता
सहायक प्रबंधक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए या पीजीडीबीएम/पीजीडीएम
सहायक लेखा अधिकारी बीकॉम के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंसी योग्यता अथवा अधिसूचना में निर्धारित अनुभव वाली योग्यता
लेखाकार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम और सीए इंटरमीडिएट
गुणवत्ता नियंत्रक कृषि में बीएससी अथवा खाद्य विज्ञान, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि इंजीनियरिंग या जैव प्रौद्योगिकी में बीटेक/बीई
निम्न वर्गीय लिपिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर संचालन तथा कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता

 

आयु सीमा कितनी है?

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

श्रेणी अधिकतम आयु
अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष
अनारक्षित महिला 40 वर्ष
बीसी/ईबीसी पुरुष एवं महिला 40 वर्ष
एससी/एसटी पुरुष एवं महिला 42 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थी नियमानुसार अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

बीएसएफसी भर्ती में शामिल पदों का वेतन पद के अनुसार अलग-अलग है। ये पद पे लेवल 2 से पे लेवल 7 तक हैं।

पद पे लेवल ग्रेड पे
सहायक प्रबंधक लेवल 7 ₹4,600
सहायक लेखा अधिकारी लेवल 7 ₹4,600
लेखाकार लेवल 4 ₹2,400
गुणवत्ता नियंत्रक लेवल 4 ₹2,400
निम्न वर्गीय लिपिक लेवल 2 ₹1,900

 

कैसे होगा चयन?

  • बीएसएफसी भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा।
  • परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद निर्धारित पद के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी ₹1,200
एससी/एसटी/दिव्यांग ₹600

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
 

बिहार बीएसएफसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

बीएसएफसी भर्ती के लिए आवेदन BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बीएसएफसी भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  • लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
  • घोषणा को स्वीकार करें और आवेदन आगे बढ़ाएं।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र और लेनदेन की रसीद सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed