फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI SO Recruitment 2022 For 226 Specialist Officer Posts Apply Online at idbibank.in. Sarkari Naukri Here

IDBI SO Recruitment: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में 200 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 04 Jul 2022 10:00 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 10:00 AM IST
सार

IDBI SO Recruitment: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
IDBI SO Recruitment 2022 For 226 Specialist Officer Posts Apply Online at idbibank.in. Sarkari Naukri Here
Sarkari Result Naukri - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IDBI SO Recruitment: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक की नौकरी के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

IDBI SO Recruitment: 10 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। अब आवेदन में केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IDBI SO Recruitment: इतने पदों पर है भर्तियां
IDBI बैंक की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 226 निर्धारित की गई है। इनमें से 82 पद मैनेजर ग्रेड-बी के लिए, 111 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) ग्रेड-सी के लिए और 33 पद डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) ग्रेड- डी के पदों के लिए हैं। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण-:

  • इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (आईएमडी) परिसर के लिए पदों की संख्या- 10
  • इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (आईएमडी) सुरक्षा के लिए पदों की संख्या- 05
  • प्रशासन - राजभाषा: 03
  • धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन (एफआरएमजी) के लिए पदों की संख्या- 09
  • डिजिटल बैंकिंग और उभरते भुगतान (डीबी और ईपी) के लिए पदों की संख्या- 16
  • वित्त और लेखा (एफएडी) के लिए पदों की संख्या- 04
  • सूचना प्रौद्योगिकी और एमआईएस (आईटी और एमआईएस) के लिए पदों की संख्या- 139
  • कानूनी के लिए पदों की संख्या- 28
  • जोखिम प्रबंधन - सूचना सुरक्षा समूह (आईएसजी) के लिए पदों की संख्या- 06
  • ट्रेजरी के लिए पदों की संख्या- 06
विज्ञापन

IDBI SO Recruitment: आयु-सीमा

  • मैनेजर (ग्रेड-बी)- न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष 
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड-डी)- न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष 
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड-सी)- न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे career के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed