फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICSI CSEET Result 2022 to be released today November 21 download on icsi.edu

ICSI CSEET Results: आईसीएसआई आज जारी करेगा सीएसईईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

CSI CSEET Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ICSI CSEET का रिजल्ट आज ( 21 नवंबर) जारी होने वाला है।

विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2022 to be released today November 21 download on icsi.edu
results - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ICSI CSEET Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI CSEET) का रिजल्ट आज ( 21 नवंबर) जारी होने वाला है। आईसीएसआई ने ICSI CSEET रिजल्ट 21 नवंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर जारी करने की घोषणा की है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं,  वे आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीएसईईटी परिणाम 2022 की जांच कर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।  आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नवंबर सत्र के लिए सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में हुई थी परीक्षा

CSI CSEET नवंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 12 और 14 नवंबर को रिमोट प्रोक्टेड फॉर्मेट में किया गया था। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के भीतर आयोजित की गई थी। ICSI CSEET प्रश्न पत्र में कुल 200 अंकों के 140 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में 'उत्तीर्ण' घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ, आईएससीआई एल उम्मीदवार के अंकों का विषयवार ब्रेक-अप भी जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन जारी होगी रिजल्ट

औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट ऑफ सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, नवंबर 2022 सत्र को संस्थान की वेबसाइट: www.icsi.edu पर उम्मीदवारों द्वारा उनके उपयोग और डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद अपलोड किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को भौतिक रूप में परिणाम वितरित नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय अपने आईसीएसआई सीएसईईटी 2022 एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed