फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICMR NIV Recruitment 2023 last date today, Apply at niv.icmr.org.in for 80 Technical Assistant/Technician post

ICMR NIV Recruitment 2023: आईसीएमआर एनआईवी में तकनीकी पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, इस लिंक से अभी करें अप्लाई

Sun, 10 Dec 2023 11:33 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 11:33 AM IST
सार

ICMR NIV Recruitment 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री धारी उम्मीदवार इसके लिए आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICMR NIV Recruitment 2023 last date today, Apply at niv.icmr.org.in for 80 Technical Assistant/Technician post
ICMR NIV Recruitment 2023 - फोटो : ANI

विस्तार

ICMR NIV Technical Assistant Recruitment 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (आईसीएमआर-एनआईवी) की तरफ से संस्थान में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पंजीकरण की शुरूआत 26 नवंबर को हुई थी और आज, यानी 10 दिसंबर आवेदन करने का आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए अभी आधिकारिक वेबसाइट - niv.icmr.org.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर दें।

विज्ञापन

ICMR NIV रिक्तियों का विवरण

आईसीएमआर-एनआईवी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 80 तकनीकी पदों को भरना है। इनमें से 49 रिक्तियां तकनीकी सहायक पद के लिए हैं और 31 रिक्तियां तकनीशियन-I के पद के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICMR NIV Recruitment आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ICMR NIV आयु सीमा

तकनीकी सहायक टीए पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
तकनीशियन टेक पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा में नियमानुसार छूट लागू है।

ICMI-NIV शैक्षणिक योग्यता

आईसीएमआर-एनआईवी में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में स्नातक डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में डिप्लोमा के साथ 10+2 इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed