फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICG Recruitment 2025: Apply Now for 630 Posts in Indian Coast Guard Before the Deadline Closes

ICG Jobs 2025: भारतीय तटरक्षक बल में 630 पदों पर बंद होने वाली आवेदन विंडो, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Sun, 22 Jun 2025 01:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Jun 2025 01:11 PM IST
सार

Indian Coast Guard Bharti 2025: अगर आप डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।

विज्ञापन
ICG Recruitment 2025: Apply Now for 630 Posts in Indian Coast Guard Before the Deadline Closes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Indian Coast Guard Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 630 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती नाविक (Navik) और यांत्रिक (Yantrik) पदों के लिए की जा रही है। अगर आप इस डिफेंस सेक्टर की नौकरी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके पास जल्दी करने का मौका है, क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है।

विज्ञापन

10वीं पास करें आवेदन

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदानुसार शैक्षणिक योग्यता की जांच करनी चाहिए। कुछ पदों के लिए न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है, जबकि कुछ टेक्निकल पदों के लिए डिप्लोमा की भी मांग की गई है।

विज्ञापन


नाविक और यांत्रिक पदों के लिए आमतौर पर 18–22/24 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है। अलग-अलग पदों और बैच के अनुसार जन्मतिथि की पात्रता अलग-अलग है। 

इतने लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों से 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कैसे होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) देना होगा। इसके बाद पदानुसार स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा और अंत में चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण साक्षात्कार (Interview) होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed