फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Recruitment 2025: Last Date Extended to Apply for 6200+ PO and SO Posts, Apply by July 28; Details here

IBPS Bharti 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के 6200+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 22 Jul 2025 07:56 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Jul 2025 07:56 AM IST
सार

IBPS PO SO Recruitment 2025: आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6200+ पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
IBPS Recruitment 2025: Last Date Extended to Apply for 6200+ PO and SO Posts, Apply by July 28; Details here
IBPS PO SO Last Date Extended - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IBPS PO SO Last Date Extended: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं।
 

इन पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम कुल पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 5208
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 1007

इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2025 के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

IBPS PO 2025: प्रारंभिक परीक्षा में ये हुए बदलाव

इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:

  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
  • वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
  • हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्य परीक्षा में क्या बदला?

मुख्य परीक्षा के पैटर्न में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं:

  • रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न 45 से घटाकर 40 कर दिए गए हैं और इसका समय 60 मिनट से घटाकर 50 मिनट कर दिया गया है।
  • जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस विषय अब 35 प्रश्नों में 50 अंक का होगा, जबकि पहले यह 35 मिनट में पूछा जाता था, अब इसे 25 मिनट में पूरा करना होगा।
  • डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन अब 50 अंक का होगा, जो पिछले साल 60 अंक का था।
  • मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की कुल संख्या अब 155 से घटकर 145 हो गई है, और कुल परीक्षा अवधि भी 180 मिनट से घटकर 160 मिनट कर दी गई है।

इतना लगेगा आवदेन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अबपीओ या एसओ भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed