{"_id":"6884c4bc102a09ce660c8da8","slug":"ibps-po-so-2025-correction-window-edit-your-form-from-july-31-to-august-1-check-details-here-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका; 31 जुलाई से खुलेगी करेक्शन विंडो","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका; 31 जुलाई से खुलेगी करेक्शन विंडो
Sat, 26 Jul 2025 05:36 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:36 PM IST
सार
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में जरूरी संशोधन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
IBPS PO SO 2025 Correction Window: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) और एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा का एलान कर दिया है।
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, करेक्शन विंडो 31 जुलाई 2025 को खुलेगी और 1 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी। यानी उम्मीदवारों के पास केवल दो दिन का समय होगा अपने फॉर्म में किसी भी गलती को सुधारने का।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया कि "उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो के दौरान सही डिटेल्स भरने और फॉर्म सबमिट करने से पहले उसकी पूरी जांच करने की सख्त सलाह दी जाती है।"
विज्ञापन
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, करेक्शन विंडो 31 जुलाई 2025 को खुलेगी और 1 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी। यानी उम्मीदवारों के पास केवल दो दिन का समय होगा अपने फॉर्म में किसी भी गलती को सुधारने का।
विज्ञापन
केवल एक बार मिलेगा सुधार का मौका
आईबीपीएस ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल एक बार ही अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी संशोधित आवेदन में भी गलती करता है, तो उसे दोबारा सुधारने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए सुधार करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया कि "उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो के दौरान सही डिटेल्स भरने और फॉर्म सबमिट करने से पहले उसकी पूरी जांच करने की सख्त सलाह दी जाती है।"
आवेदन की अंतिम तिथि और सुधार शुल्क
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
- करेक्शन विंडो: 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025
- सुधार शुल्क: ₹200 (सभी कैटेगरी के लिए, नॉन-रिफंडेबल)
Trending Videos
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं।| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) | 5208 |
| स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) | 1007 |
इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- अबपीओ या एसओ भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।