फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveervayu Recruitment 2024 Registration begins apply online At agnipathvayu.cdac.in

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इस लिंक से करें आवेदन

Wed, 17 Jan 2024 02:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 17 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IAF Agniveervayu Recruitment 2024 Registration begins apply online At agnipathvayu.cdac.in
IAF Agniveervayu Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 17 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना चयन परीक्षाओं के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

IAF अग्निवीरवायु भर्ती विवरण

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा। अग्निवीरवायु भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना (IAF) में अग्निवीरवयु के रूप में शामिल होने के लिए 17 मार्च 2024 से चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है। महिला उम्मीदवारों की संख्या और रोजगार योग्यता सेवा की आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी।

विज्ञापन

IAF Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय वायु सेना अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • अब आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed