RRB Group D Exam 2022: पिछली भर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले भर्ती बोर्ड का कितना गया था कटऑफ
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) पहले चरण की परीक्षा जल्द ही आयोजित करने जा रही है। RRB द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही है। 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस परीक्षा का आयोजन कई शिफ्ट्स में किए जाने की उम्मीद है। इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी RRB अगस्त के शुरुआती हफ्ते में जारी कर सकती है। वहीं अभ्यथियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जा सकता है। इस भर्ती के जरिए तकरीबन 1.03 लाख पदों पर भर्ती कीजानी है और इसमें हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आपभी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समयमें खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
पिछली बार कितना गया था कटऑफ :
2018 की ग्रुप D भर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियोंका कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50.12 मार्क्स गया था। वहीं उत्तर प्रदेश में ही पड़ने वाले गोरखपुर बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 73.90 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.27 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 60.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 54.35 मार्क्स गया था।
इस बार क्या रहा सकता है कटऑफ :
अभ्यर्थियों की संख्या में कमी और रिक्तियों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार की भर्ती पर देखने को मिल सकता है और यह संभव है कि इस बार कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रहे। इस बार की भर्ती में प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 70 से 75 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 67 से 72 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 75 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 50 से 55 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गोरखपुर बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 70 से 75 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 67 से 72 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 58 से 63 मार्क्स मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 52 से 57 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीदजताई जा रही है।
घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।